फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीच बचाव पर युवक पर चलाई गोली, जान बची

विज्ञापन
विज्ञापन
बीच बचाव पर युवक पर चलाई गोली, बची जान संवाद न्यूज एजेंसी मुरादनगर। भिक्कनपुर गांव में बीच बचाव करने पर दबंगों द्वारा तमंचे से एक युवक पर गोली चलाने का मामला सामने आया है। हालांकि गोली युवक को नहीं लगी है। पुलिस से पीडि़त ने गुहार लगाई है। भिक्कनपुर गांव निवासी रोहित कुमार शनिवार दोपहर काम से गांव में किसी के पास जा रहा था। बीच रास्ते में पहुंचा तो गांव के दो पक्षों में मारपीट हो रही थी। रोहित ने दोनों पक्षों में बीच बचाव करने की कोशिश की। इस बात से नाराज एक दबंग पक्ष ने तमंचे से रोहित पर गोली चला ली। रोहित ने नीचे बैठकर अपनी जान बचायी। रोहित का कहना है कि आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल भी किया। बताया कि गोली चलने की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो सकती है। पुलिस गांव में एक स्थान पर लगा सीसीटीवी कैमरा दिखवा सकती है। एसएचओ अमित कुमार का कहना है कि पीडि़त शिकायत पर वारदात की जांच की जा रही है। -------- हरभजन सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें