चूल्हे पर खाना बनाते समय महिला झुलसी
संवाद न्यूज एजेंसी
मुरादनगर। चूल्हे पर खाना बनाते समय बृहस्पतिवार रात एक महिला झुलस गयी। परिजनों ने गंभीर हालत में दिल्ली के अस्पताल में महिला को भर्ती कराया है।
मूलरूप से बडौत निवासी प्रेमपाल सिंह मुरादनगर की ब्रिजविहार कॉलोनी में किराये मकान में परिवार सहित रहते है। वह साहिबाद की एक कंपनी में काम करते है। बताया गया है कि बृहस्पतिवार रात करीब 10 बजे उनका एलपीजी सिलेंडर खत्म हो गया। सिलेंडर खत्म होने पर उनकी पत्नी गीता छत पर चूल्हे पर खाना बनाने लगी। चूल्हे के पास रखी पन्नी के कारण गीता की साड़ी में आग लग गयी। पत्नी की चीख पुकार सुनकर प्रेमपाल व परिजन छत की तरफ दौड़े और पानी डालकर आग बुझायी। आग में झुलसी गीता को पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर उसे दिल्ली रेफर किया गया।
--------
हरभजन सिंह