फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी के अपहरण के मामले में एक आरोपी ओर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
किशोरी के अपहरण के मामले में एक आरोपी ओर गिरफ्तार संवाद न्यूज एजेंसी मुरादनगर। पुलिस ने किशोरी के अपहरण के मामले में फरार चल रहे एक ओर आरोपी को गिरफ्तार किया है। जबकि मुख्य आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुका है। एसएचओ अमित कुमार ने बताया कि एक कॉलोनी निवासी किशोरी अप्रैल माह में एक संदिग्ध हालात में लापता हो गयी थी। परिजनों ने दो मई को पिलखुवा निवासी आबिद के खिलाफ किशोरी के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने किशोरी को बरामद कर आरोपी आबिद को गिरफ्तार कर लिया था। एसएचओ ने बताया कि किशोरी ने 164 के बयान के दौरान बताया था कि पिलखुवा निवासी गुफ्फान भी अपहरण करने में शामिल था। पुलिस ने किशोरी के बयान पर फरार चल रहे गुफ्फान को गिरफ्तार कर लिया। ---------- हरभजन सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें