डॉ. एमके जैन, प्राचार्य, एमएमएच डिग्री कॉलेज
- फोटो : Amar Ujala
सबहेडः बीए में 12134, बीकॉम में 8160, बीएससी में 4132 सहित अन्य कोर्सेज मैं विद्यार्थियों को मिली प्रोन्नति
- अगस्त में होगी फाइनल ईयर की परीक्षाएं, नियमित लगेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। कोरोना वायरस से विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर सीसीएसयू से संबद्ध डिग्री कॉलेजों में स्नातक में प्रथम व द्वितीय वर्ष और परास्नातक प्रथम वर्ष की परीक्षाएं स्थगित हो गई हैं। महानगर में यूजी-पीजी के करीब 38 हजार बगैर परीक्षा दिए अगली कक्षा में प्रोन्नत हो जाएंगे। यूजी व पीजी की परीक्षाएं रद्द करने के शासन के निर्णय का विद्यार्थियों ने समर्थन किया है। विद्यार्थियों के मुताबिक कोरोना महामारी की गंभीर स्थिति को देखते हुए उनके साथ परिजनों के मन में सुरक्षा को लेकर डर था, जो कि अब खत्म हो गया है। दूसरी ओर कोरोना की परिस्थितियों को देखते हुए कॉलेजों ने शासन के निर्णय को सही ठहराया है।
दूसरी ओर स्नातक और परास्नातक फाइनल ईयर के छात्रों की परीक्षाएं अगस्त में कराने का निर्णय लिया है। महानगर में स्नातक बीए प्रथम व द्वितीय वर्ष में 12134, बीकॉम में 8160, बीएससी में 4132 विद्यार्थियों सहित अन्य कोर्सेज के विद्यार्थियों को प्रोन्नति योजना का लाभ मिलेगा। कोरोना की पहली लहर के चलते पिछले वर्ष भी विद्यार्थियों को प्रोन्नत किया गया था। अगस्त में प्रस्तावित फाइनल ईयर की परीक्षाओं के चलते कॉलेजों का पहला लक्ष्य कोर्स को समय से निपटाने का है। विद्यार्थियों की ऑनलाइन कक्षाएं लगातार जारी हैं। सीसीएसयू ने द्वितीय वर्ष में प्रोन्नत होने वाले विद्यार्थियों को अगले सत्र में फाइनल ईयर के साथ द्वितीय वर्ष के पेपर देने का सुझाव दिया था। डिग्री कॉलेजों की ओर से इस सुझाव को व्यवहारिक नहीं माना जा रहा है।
------------------
कोट्स...
1. कोरोना महामारी के बीच चल रही परिस्थितियों में विद्यार्थियों को प्रोन्नत करने का निर्णय बिल्कुल सही है। कोरोना के बीच परीक्षाएं कराने का निर्णय छात्रों के साथ शिक्षकों के हित में नहीं था। सेंकेड ईयर के छात्रों की परीक्षा को लेकर स्थिति और स्पष्ट होनी चाहिए। फाइनल ईयर में एकसाथ दोनों साल की परीक्षाएं कराना व्यवहारिक रूप से संभव नहीं है। -- डॉ. एमके जैन, प्राचार्य, एमएमएच डिग्री कॉलेज
--
2. परीक्षाओं को लेकर तैयारी लगातार जारी थी। लेकिन कोरोना की दूसरी लहर के प्रभाव के बीच एग्जाम को लेकर मन में काफी डर था। परीक्षाएं रद्द करने का निर्णय बिल्कुल ठीक है। इससे छात्रों अभिभावकों के मन में बैठा डर खत्म हो जाएगा। -- आकाश, बीए सेकंड ईयर छात्र
--
3. बीते एक माह से परीक्षाओं को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। जिसके आज खत्म होने से तनाव भी दूर हो गया है। परीक्षा की जारी तैयारियों को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त थे, लेकिन कोरोना का भय बना हुआ था। -- मनीषा, बीए ईयर छात्रा
---
4. लगातार ऑनलाइन क्लासेज के साथ परीक्षाओं की तैयारी जारी थी। सेकेंड ईयर की परीक्षाएं स्थगित होने का निर्णय तो ठीक है, लेकिन अभी आगे सेकेंड ईयर के एग्जाम को लेकर स्थिति साफ नहीं हो पाई है। फाइनल ईयर में एक साथ दोनों वर्ष की परीक्षाएं से थोड़ी परेशानी हो सकती है। -- नीरज, बीएससी सेकंड ईयर छात्र
------------
आकाश, बीए सेकंड ईयर छात्र
- फोटो : Amar Ujala
आकाश, बीए सेकंड ईयर छात्र
मनीषा, बीए ईयर छात्रा
- फोटो : Amar Ujala
मनीषा, बीए ईयर छात्रा
नीरज, बीएससी सेकंड ईयर छात्र
- फोटो : Amar Ujala
नीरज, बीएससी सेकंड ईयर छात्र