फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित होकर रद्दी से भरा कैंटर पलटा, हाइवे पर लगा जाम

विज्ञापन
मुरादनगर दिल्ली-मेरठ हाइवे पर ब्रिजविहार कॉलोनी के पास रद्दी से भरा कैंटर पलटा - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
अनियंत्रित होकर रद्दी से भरा कैंटर पलटा, हाईवे पर लगा जाम -दिल्ली-मेरठ हाईवे पर ब्रिजविहार कॉलोनी के पास हुआ हादसा फोटो खबर संवाद न्यूज एजेंसी मुरादनगर। दिल्ली-मेरठ हाईवे पर ब्रिजविहार कॉलोनी के पास मंगलवार सुबह अनियंत्रित होकर रद्दी से भरा एक कैंटर पलट गया। कैंटर में लदी रद्दी सडक़ पर बिखरने से वाहनों की रफ्तार पर बे्रक लग गये। करीब पांच घंटे तक लगे जाम में फंसे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। क्र्रेन की मदद से कैंटर को हटवा यातायात सुचारू कराया। मंगलवार सुबह करीब 4 बजे एक कैंटर रद्दी लेकर मोदीनगर की ओर जा रहा था। दिल्ली-मेरठ हाईवे पर ब्रिजविहार कॉलोनी के पास अचानक अनियंत्रित होकर कैंटर पलट गया। कैंटर पलटते ही उसमें भरी रद्दी सडक़ पर बिखर गयी। इसके बाद हाईवे पर वाहनों का आवागमन बंद हो गया। कुछ ही देर में वाहनों की लंबी कतार लग गयी। करीब पांच घंटे तक जाम में फंसे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। करीब पांच किमी लंबे जाम में लोग फंसे रहे। के्रन मंगवाकर कैंटर को बीच सडक़ से हटवाया गया। जाम से बचने के लिए लोगों ने पाइप लाइन मार्ग का सहारा लिया। एसएचओ अमित कुमार का कहना है कि मंगलवार सुबह ब्रिजविहार कॉलोनी के पास रद्दी से भरा कैंटर पलट गया था। धीमीगति से  साइड से वाहन निकल रहे थे। ----------- हरभजन सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

क्रेन से फैली रद्दी को कैंटर में भरते - फोटो : Amar Ujala
क्रेन से फैली रद्दी को कैंटर में भरते
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें