आईटीएस में विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
मुरादनगर। आईटीएस डेंटल कॉलेज में सोमवार को विश्व तंबाकू दिवस निषेध दिवस मनाया गया।
वाइस चेयरमैन अर्पित चडढा ने ऑनलाइन सभा को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि तंबाकू चबाने और धूम्रपान करने वाले रोगियों की उच्च मृत्यू दर को देखते हुए इस आदत को नियंत्रित करने के लिए कुछ कदम उठाना बहुत जरूरी है। दंत चिकित्सक को इस क्षेत्र में उन्नति के साथ कदम मिलाकर चलना चाहिये। उत्तर प्रदेश के गुटखा बेल्ट होने के कारण मरीजों को यह आदत छोडऩे के लिए परामर्श की आवश्यकता है। संस्था की डेंटल ओपीडी में आये मरीजों को तंबाकू के सेवन के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया। डा.हंसा ने कार्यक्रम के आयोजन के लिए संस्था के चेयरमैन डा.आरपी चडढ़ा व वाइस चेयरमैन अर्पित चडढ़ा का आभार व्यक्त किया।
--------
हरभजन सिंह