फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिषदीय स्कूल से सटाकर रख दिए 15 खोखे

विज्ञापन
विज्ञापन
परिषदीय स्कूल से सटाकर रख दिए 15 खोखे फोटो समाचार - पूर्व माध्यमिक विद्यालय राइट गंज की दीवार के सहारे सटाकर लगा दिए हैं खोखे - विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने जिलाधिकारी से की कार्रवाई की मांग - कहा नगर निगम ने मेन गेट से लेकर स्कूल की दीवारों के चारों ओर रखे हैं खोखे - जिससे स्कूल खुलने पर छात्र-छात्राओं को होगी भारी परेशानी माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। नगर क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय राइट गंज की दीवार के सामने नगर निगम ने 15 खोखे रख दिए हैं। विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने विरोध करते हुए जिलाधिकारी और नगर आयुक्त को पत्र लिखकर खोखे हटवाने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि इन खोखों के कारण छात्र-छात्राओं को काफी परेशानी होगा। स्कूल के मुख्यद्वार तक यह खोखे आ रहे हैं। इन्हें तत्काल रूप से हटवाया जाए, जिससे विद्यालय खुलने पर बच्चों को परेशानी न हो। पूर्व माध्यमिक विद्यालय राइट गंज प्रधानाध्यापक लईक अहमद ने जिलाधिकारी, नगर आयुक्त, मुख्य विकास अधिकारी को भेजे पत्र में लिखा है कि विद्यालय के सामने नगर निगम ने 15 खोखे रखवा दिए हैं। उन्होंने बताया कि लोगों से इन खोखे के पैसे भी लिए गए हैं और उन्हें पर्ची सौंपी गई है। पूर्व में शिकायत करके पुराने दो खोखे वहां से हटवाए थे। अब दो के स्थान पर 15 खोखे रख दिए हैं। उन्होंने कहा कि इससे स्कूल की सभी दीवारें ढक गई हैं। इससे लोगों को यही पता नहीं चल पाएगा कि यहां स्कूल है भी या नहीं। स्कूल की दीवारों पर लिखे स्लोगन आदि भी नहीं दिखेंगे। बताया कि पहले तो वैसे ही खोखे थे, अब लोहे के खोखे बनवाकर दीवार से सटाकर रख दिए हैं। बताया कि यह खोखे दोनों तरफ रखे जाएंगे, इससे छात्र-छात्राओं को काफी दिक्कत होगी। दीवारें भी क्षतिग्रस्त हो जाएंगी। उन्होंने मांग की है कि तत्काल रूप से खोखों को हटवा दिए जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें