फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा, सिपाही ने खाना खा रहे सफाई कर्मी को बेरहमी से पीटा

विज्ञापन
मोदीनगर सफाई कर्मी से मारपीट पर गुस्साए कर्मियों ने दिल्ली-मेरठ हाइवे किया जाम, कस्बा पुलिस चौकी व कोतवाली के गेट पर डाला कूड़ा, पुलिस की पिटाई से घायल सफाई कर्मी को अस्पताल ले जाते - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
दरोगा, सिपाही ने खाना खा रहे सफाई कर्मी को बेरहमी से पीटा -गुस्साए सफाई कर्मियों ने कस्बा चौकी पर डाल दिया कूड़ा -हंगामा करते करीब दो घंटे से अधिक हाईवे रखा जाम -एसडीएम, सीओ, विधायक, पूर्व विधायक थाने में रहे मौजूद -आरोपी पुलिस कर्मियों को निलंबित की रखी मांग फोटो खबर संवाद न्यूज एजेंसी मोदीनगर। दरोगा व सिपाही ने गांधी मार्केट में खाना खा रहे सफाई कर्मी की बेरहमी से पिटाई कर दी। कर्मी की पिटाई से नाराज सफाई कर्मियों ने कस्बा पुलिस चौकी में कूड़ा डाल दिया। इसके बाद हंगामा करते दिल्ली-मेरठ हाईवे पर जाम लगा दिया। करीब दो घंटे से अधिक लगे जाम के कारण वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम में फंसे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वार्ता विफल होने पर सफाई कर्मियों ने थाना परिसर में भी कूड़ा डाल दिया। कर्मियों ने पुलिस कर्मियों पर रिपोर्ट दर्ज कर निलंबित करने की मांग की। एसडीएम, सीओ मय पुलिस फोर्स के मौके पर मौजूद रहे। विधायक, पूर्व विधायक, नगर पालिकाध्यक्ष भी थाने में मौजूद रहे। सिखैड़ा हजारी गांव निवासी बिजेंद्र सिंह मोदीनगर नगर पालिका परिषद में सफाई कर्मी है। कस्बा चौकी के पास गांधी मार्केट में उसकी डयूटी लगी हुई है। बताया गया है कि बृहस्पतिवार दोपहर करीब पौने एक बजे बिजेंद्र अपने साथी साहिल के सााि जमीन पर बैठकर खाना खा रहा था। बताया गया है कि इसी बीच गश्त करते दो दरोगा व सिपाही गांधी मार्केट में पहुंंय गये। आरोप है कि पुलिस कर्मियों ने गाली गलौच करते बिजेंद्र को डंडे से बेरहमी पिटाई कर दी। पीडि़त बिजेंद्र ने फोन से जानकारी अन्य सफाई कर्मियों को दी। सूचना मिलते ही करीब एक बजे सफाई कर्मी एकत्र होकर बस स्टैंड पुलिस चौकी पर पहुंचे गये। गुस्साए कर्मियों ने हंगामा शुरू कर दिया। इतना ही नहीं कुछ सफाई कर्मी कूड़े का वाहन लेकर पुलिस चौकी पर पहुंचे और चौकी के अंदर बाहर कूड़ा डाल दिया। पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सूचना मिलने ही एसएचओ मुनेंद्र सिंह मय पुलिस फोर्स के मौके पर पहुंचे। उन्होंने गुस्साए सफाई कर्मियों को समझाने की कोशिश की। लेकिन सफाई कर्मी दरोगा व सिपाही पर रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें निलंबित करने की मांग पर अड़ गये। ---------- दिल्ली-मेरठ हाईवे दो घंटे से अधिक रहा जाम नगर पाालिका कर्मी वाहन लेकर मौके पर पहुंचे और सडक़ के बीच में कूड़े के वाहन खड़े कर दिल्ली-मेरठ हाईवे जाम कर दिया। हाईवे जाम की सूचना पर एसडीएम आदित्य प्रजापति व सीओ मौके पर पहुंचे और कर्मियों को समझाकर करीब तीन बजे थाने वार्ता के लिए ले आये। करीब दो घंटे से अधिक हाईवे जाम रहने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बताया गया है कि कर्मियों ने कस्बा पुलिस चौकी के अंदर व बाहर कूड़ा डालकर तोडफोड भी की। ----------- कोतवाली के गेट पर डाल दिया कूड़ा दिल्ली-मेरठ हाईवे से जाम हटाने के बाद सफाई कर्मी वाता के लिए मोदीनगर कोतवाली पहुंचे। बताया कि करीब एक घंटे के इंतजार के बाद भी सफाई कर्मियों को कोई सुनवाई न होने पर उनका गुस्सा सांतवे आसमान पर पहुंच गया। कर्मी डंपर लेकर कोतवाली पहुंचे और मुख्य गेट पर कूडा दिया। हंगामे की सूचना मिलते ही विधायक डा.मंजू सिवॉच, पूर्व विधायक सुदेश शर्मा, पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष रामआसरे शर्मा भी मौके पर पहुंचे। ----------- सुनवाई नहीं तीन दिन की हड़ताल पर गए सफाई कर्मी पुलिस प्रशासन द्वारा मारपीट करने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई आवश्वास न मिलने पर गुस्साए सफाई कर्मी तीन दिन की हड़ताल चले गये। सफाई कर्मियों का कहना है कि तीन दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो अनिश्चितकॉलीन हड़ताल पर चले जायेंगे। -------- एसपी देहात डा.ईरज राजा का कहना है कि पुलिस कर्मियों व सफाई कर्मियों के मामले की जांच की जा रही है। इसमें जो भी दोषी पाया गया, उसके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी। बताया गया है कि मेडिकल स्टोर संचालक की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची थी। --------- मोदीनगर एसडीएम आदित्य प्रजापति का कहना है कि पुलिस व सफाई कर्मियों के बीच विवाद हुआ था। इसके चलते सफाई कर्मियों ने दिल्ली-मेरठ हाईवे जाम कर दिया था। कर्मियों को समझाकर जाम खुलवाया गया। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। ------- विधायक डा.मंजू सिवॉच कहना है कि एसएसपी से प्रकरण को लेकर बात की गयी है। एसएसपी ने जांच कराकर पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर करने की बात कही है। सफाई कर्मी व पुलिस कर्मी दोनों एक दूसरे पर आरोप लगा रहे है। जिसकी निष्पक्ष जांच की मांग की है। ----------- हरभजन सिंह
विज्ञापन

2 - फोटो : Amar Ujala
2

3 - फोटो : Amar Ujala
3

4 - फोटो : Amar Ujala
4

5 - फोटो : Amar Ujala
5

6 - फोटो : Amar Ujala
6

78 - फोटो : Amar Ujala
78
विज्ञापन

8 - फोटो : Amar Ujala
8
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें