फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी समारोह में गया परिवार, चोरों ने खंगाला घर

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी समारोह में गया परिवार, चोरों ने खंगाला घर - कविनगर थाने के राजनगर सेक्टर-7 में हुई घटना - पड़ोसी ने दी घर में चोरी होने की जानकारी माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। कविनगर थाना क्षेत्र के राज नगर सेक्टर-7 में शादी समारोह में शामिल होने गए परिवार के घर को चोरो ने खंगाल लियात। चोर हजारों रुपये की चोरी और लाखों रुपये के जेवर लेकर फरार हो गए। पीड़ित परिवार ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कविनगर के राज नगर सेक्टर-7 में प्रेमचंद शर्मा अपने परिवार के साथ रहते हैं। वह बृहस्पतिवार को एक शादी समारोह में गए हुए थे। रात 8 बजे पड़ोस में रहने वाल श्रीपाल ने उनका गेट खुला हुआ देखा। काफी देर तक गेट खुला होने के बाद उन्होंने डोर बेल बजाई। कई बार बजाने के बाद भी कोई बाहर नहीं आया। उन्होंने 8ः30 बजे प्रेमचंद को कॉल करके जानकारी दी। उन्होंने घर पर पहुंचकर देखा तो अलमारी खुली हुई थी और बॉक्स खाली थे। बेड पर सामान फैला हुआ था। उन्होंने बताया कि 32 हजार रुपये की नकदी और करीब 3 लाख 75 हजार रुपये के सोने चांदी के आभूषण चोरी करके ले गए। इसके अलावा अन्य प्रमाण पत्र व कीमती सामान लेकर गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि चोरी हुए घर के आसपास के सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं, जिससे चोरों की पहचान की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें