फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से बचाव के लिए आरडब्ल्यूए हुई और सख्त

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना से बचाव के लिए आरडब्ल्यूए हुई और सख्त - बाहरी लोगों के सोसायटी में प्रवेश पर लगाई पाबंदी - कई जगह मेड के आने पर लगाया बैन, मेहमानों पर भी लगाई पाबंदी - आरडब्ल्यूए ने कहा सुरक्षित रहना है तो सख्त होना जरूरी माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। कोरोना काल में लोगों को सुरक्षित रखने के लिए टीएचए की आरडब्ल्यूए अब और अधिक सख्ती बरतने लगी है। सोसायटी में बाहरी लोगों के आने से लेकर सोसायटी स्टाफ के लिए भी तमाम पाबंदिया लगा दी है।  सोसायटी की एओए अपने स्तर से कोरोना से जंग में जीत के प्रयास में जुटी हुई है। एओए पदाधिकारियों द्वारा लगातार सोसायटी में सख्ती बरती जा रही है। जागरूकता मुहिम चलाने के साथ ही अब थर्मल स्क्रीनिंग के साथ ही सैनिटाइजेशन की शुरुआत कर दी है। इंदिरापुरम की अधिकतर आरडब्ल्यूए ने सोसायटी रेजिडेंट्स से अपील की है कि कुछ दिनों के लिए लोग मेहमानों को घर पर  न बुलाएं। इसके साथ ही बेवजह घर से बाहर निकलने और बिना मास्क के सोसायटी परिसर में घूमने पर पाबंदी लगा दी है। इंदिरापुरम अभयखंड स्थित शांति विहार सोसायटी आरडब्ल्यूए ने ऐसी मेड पर भी पाबंदी लगा दी है जो एक से अधिक घरों में काम करती हैं। आरडब्ल्यूए ने लोगों से अपील की है कि वह जिस मेड को अपने घर बुला रहे हैं इस बात की जानकारी रखें कि वह किन और घरों में जा रही है और उस घर में कोई कोरोना पॉजिटिव तो नहीं। ऐसे लोगों से भी अपील की जा रही है जो घरों में आइसोलेट हैं वह मेड को फिलहाल छुट्टी दे दें। आरडब्ल्यूए पदाधिकारी आरपी जोशी ने बताया कि सोसायटी को संक्रमण की चपेट से बचाने के लिए यह फैसला लिया गया है। वहीं एसजी इंप्रेशन सोसायटी के कोषाध्यक्ष केके शर्मा का कहना है कि सोसायटी को बाहरी लोगों के आगमन से सुरक्षित रखा जाए। इनसेट सोसायटियों में एओए की ओर से की गई व्यवस्थाएं - सोसायटी में प्रवेश से पहले हो रही थर्मल स्क्रीनिंग - कई सोसायटियों ने बाहरी लोगों के आने पर लगाया प्रतिबंध - विदेश व दूसरे शहरों से आने वाले लोगों को एक सप्ताह क्वारंटीन रहने की कर रहे अपील - सोसायटी गेट से लेकर लिफ्ट तक में रखे गए सैनिटाइजर - सोसायटी की गैलरी, लिफ्ट व कॉमन एरिया में मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंशिंग को लेकर लगाए सर्कुलर - एक से अधिक घरों में मेड के जाने पर लगाई पाबंदी --------------- निशा ठाकुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें