साहिबाबाद। टीलामोड़ थाना क्षेत्र के भोपुरा निवासी एक युवक के खाते से शातिर ठगों ने खाते से ९ हजार रुपये ठग लिए। पीडि़त के मोबाइल पर मेसेज आने पर ठगी का पता चला। पीडि़त ने टीलामोड़ थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
भोपुरा में जावेद परिवार केसाथ रहते हैं। उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार को उनके मोबाइल पर एक के बाद एक दो मेसेज आए। उन्होंने मेसेज खोला तो खाते से ९ हजार रुपये निकल गए। उन्होंने बैंक में शिकायत की। इसके बाद थाने में शिकायत दी। एसएचओ टीलामोड़ ओमप्रकाश का कहना है कि शिकायत की जांच कर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।