फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसपी को मिली खनन की शिकायत, शिकारपुर पुलिस ने की कार्रवाई

विज्ञापन
शिकारपुर पुलिस द्वारा खनन में प्रयुक्त कार को किया गया सीज। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
बुलंदशहर। जनपद के शिकारपुर, डिबाई, रामघाट, नरोरा, राजघाट आदि क्षेत्रों में खनन माफिया का बोलबाला है। माफिया पर अंकुश लगा पाना पुलिस के लिए चुनौती साबित हो रहा है। रविवार देर रात एक मुखबिर ने एसएसपी को शिकारपुर के गांव जलालपुर करीरा में खनन की शिकायत की थी। एसएसपी के निर्देश पर शिकारपुर सीओ व थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर खनन रुकवाया। साथ ही मौके से तीन वाहन जब्त कर सीज किए हैं। जबकि, माफिया मौके से भागने में कामयाब रहा। जिसकी तलाश की जा रही है। एसएसपी भारती सिंह ने बताया कि रविवार देर रात उन्हें एक मुखबिर ने सूचना दी कि शिकारपुर के गांव जलालपुर करीला में कुछ माफिया अवैध रूप से खनन कर रहे हैं। पूर्व में भी माफिया क्षेत्र में खनन कर चुके हैं। सूचना मिलते ही एसएसपी ने शिकारपुर सीओ व थाना पुलिस को मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। आदेश मिलते ही सीओ व थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गांव के निकट स्थित रजवाहे के किनारे एक खेत में चल रहे अवैध खनन को रुकवाया। पुलिस के मौके पर पहुंचते ही माफिया व उसके साथी मौके से भागने में कामयाब रहे। पुलिस ने वहां से एक जेसीबी मशीन, एक स्विफ्ट कार और एक डम्फर जब्त कर लिया। साथ ही उन्हें सीज कर दिया गया है। एसएसपी ने बताया कि मामले में अपर जिलाधिकारी न्यायिक/प्रभारी अधिकारी खनन को मामले में रिपोर्ट प्रेषित की जा रही है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

शिकारपुर पुलिस द्वारा खनन में प्रयुक्त जेसीबी को किया गया सीज। - फोटो : Amar Ujala
शिकारपुर पुलिस द्वारा खनन में प्रयुक्त जेसीबी को किया गया सीज।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें