फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो गाड़ियों से साइलेंसर व अन्य सामान चोरी, चोर कैमरे में कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। नगर कोतवाली और मधुबन बापूधाम क्षेत्र में चोर दो गाड़ियों से साइलेंसर व अन्य सामान चोरी करके ले गए। एक घटना में आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं। पीड़ितों की तहरीर संबंधित थाना पुलिस ने केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।........ नंदग्राम निवासी सुमित सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी मारुति वैन चंद्रपुरी निवासी अमित कुमार गुप्ता के यहां मिठाई सप्लाई के कार्य में लगा रखी है। गाड़ी भी उन्हीं के घर के बाहर खड़ी होती है। बताया कि अमित कुमार गुप्ता ने सुबह देखा कि गाड़ी का शीशा टूटा हुआ है और उसमें रखे जरूरी दस्तावेज चोरी हैं। गाड़ी स्टार्ट न होने पर पता चला कि चोर साइलेंसर और गाड़ी के नीचे के कई पुर्जे चोरी कर ले गए हैं। दूसरे मामले में मधुबन बापूधाम थानाक्षेत्र के गांव रईसपुर निवासी दयाशंकर का कहना है कि उनकी कार घर के बाहर खड़ी रहती है। बीती रात अज्ञात व्यक्ति आए और उनकी कार में से साइलेंसर चोरी करके ले गए। कैमरे चेक करने पर तीनों आरोपी उसमें कैद मिले।पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है। फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें