चंडीगढ़ के डीजीपी संजय बेनीवाल कोरोना संक्रमित हो गए हैं। शुक्रवार को उनकी रिपोर्ट आने के बाद पुष्टि हुई है। हालांकि वे कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगवा चुके थे। उन्हें घर पर ही क्वारंटीन कर दिया गया है। उनके घर के बाकी सदस्यों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।