गाजियाबाद। राष्ट्रीय सैनिक संस्था ने माडल टाउन स्थित मुख्यालय में एक वेबिनार का आयोजन किया। जिसमें 14 अप्रैल को विजय दिवस के रूप में मनाने का आहवान किया गया। वेबिनार में कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी, मेजर सुशील गोयल, डा पी नरसिम्हा मूर्ति ने लोगों से आहवान किया कि वो 14 अप्रैल को विजय दिवस के रूप में मनाये। कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी ने कहा कि आज के ही दिन जापान की तीन डिविजन और आजाद हिन्द फौज की तीन डिविजन ने मणिपुर के मोइरंग बेटल को अंग्रेजों तिरंगा फहराया था। यह उस भारत की विजय का प्रारम्भ था जो इंफाल से पेशावर और कश्मीर से कन्याकुमारी तक फैला था।