फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीमराव अंबेडकर जयंती सभी संगठनों ने धूमधाम से मनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमराव अंबेडकर जयंती अन्य संगठनों ने धूमधाम से मनाई - सपा ने मनाया संविधान रक्षा दिवस - विजयनगर रामलीला कमेटी ने भी मनाई जयंती माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। शहर में विभिन्न राजनैतिक संगठनों और सामाजिक संगठनों ने डा. भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई। किसी ने इसको संविधान रक्षा के रूप में मनाया तो किसी ने इस मौके पर भंडारे का आयोजन किया। -- सपा ने मनाया संविधान रक्षा दिवस बाबा साहेब डा भीमराव अंबेडर की 130 वीं जयंती को सपा ने 'संविधान रक्षा दिवस' के रूप में मनाया। जिला एवं महानगर कार्यालय में पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष राहुल चौधरी ने अंबेडकर दीपोत्सव में भाग लेने का आहवान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा राज में लोकतंत्र और संविधान दोनों को कमजोर किया जा रहा है। जिला महासचिव वीरेंद्र यादव ने कहा की भाजपा संविधान में वर्णित उदे्श्यों की उपेक्षा कर रही है। वह समाज को बांटने और नफरत फैलाने का काम कर रही है। इस अवसर पर जिला महासचिव वीरेंद्र यादव, मनोज पंडित, ताहिर हुसैन, गुड्डू यादव, प्रदीप कुमार, राजकुमार चौधरी, आरिफ चौधरी, शशि वर्मा, अजय कुमार, राजीव कश्यप, संजीव चौधरी, हिमांशु पाराशर, किशन पाल यादव, आशु अब्बासी, जगमोहन, अवधेश यादव, सचिन आदि उपस्थित रहे। .............. अंबेडकर जयंती पर भंडारे का आयोजन श्री विजय रामलीला कमेटी पुराना विजयनगर ने डा. भीमराव अंबेडकर के 130 वें जन्म दिवस पर भंडारे का आयोजन किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अजय शर्मा उपस्थित रहे। श्री विजय रामलीला कमेटी के महामंत्री लेखराज माहौर ने कहा कि बाबा साहेब की जयंती पर उनको याद करके उनके जीवन चरित्र को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लें। इस अवसर पर सुनील यादव, अजय राजपूत, पार्षद चंपा माहौर, पार्षद सुरेंद्र नागर, पार्षद ललित कश्यप, पार्षद कृपाल सिंह, पार्षद सुरेंद्र सेन, सत्येंद्र ठाकुर, शिवकुमार, हरि शंकर, बंशीधर पांडेय आदि उपस्थित रहे। ........................
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें