बुलंदशहर। सॉफ्टवेयर के माध्यम से राजस्व वसूली की समीक्षा के लिए डीएम रविन्द्र कुमार ने अनूठी पहल की है। इसके लिए उन्हें स्कॉच क्रूसिबिल अवार्ड 2020 से सम्मानित किया गया है।
डीएम की पहल पर राजस्व संग्रह अमीनों द्वारा की जाने वाली वसूली की समीक्षा जिला मुख्यालय से जा रही है। डीएम रविन्द्र कुमार ने आरसीएमएस सॉफ्टवेयर तैयार कराया है। जिससे वसूली प्रक्रिया की समीक्षा को पूरी तरह से ऑटोमेटिक किया गया है। कलक्ट्रेट स्तर पर प्राप्त रिकवरी प्रमाण पत्र को पटल सहायक द्वारा अपने एकाउंट से फीड कर संबंधित तहसील को आनलाइन मार्क कर दिया जाता है। इसके बाद सम्बन्धित तहसील के पटल सहायक द्वारा प्राप्त रिकवरी सर्टिफिकेट को सम्बन्धित अमीन को मार्क किया जाता है। इस प्रकार साफ्टवेयर द्वारा किसी भी समय तहसील स्तर की मांग एवं वसूली को जिला कलेक्टर द्वारा चेक किया जा सकता है। साफ्टवेयर के माध्यम से तहसील स्तर के बड़े बाकीदार एवं जिला स्तर के बाकीदार की सूची हर समय अद्यावधिक रहती है। इसी सॉफ्टवेयर के माध्यम से डीएम तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं संगह अमीन द्वारा माह में वसूली के कार्य की प्रगति की समीक्षा की जाती है। डीएम की इस अनूठी पहल पर जिला प्रशासन को स्कॉच क्रूसिबिल एवार्ड 2020 दिया गया है।