फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो कॉन्फ्रेंस कर कमिश्नर ने लिया चुनाव की तैयारियों का जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। पंचायत चुनाव को लेकर मंडलायुक्त ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा की। उन्होंने मतदान केन्द्रों पर सभी व्यवस्थाओं को समय से सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। साथ ही लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। शनिवार देर शाम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मंडलायुक्त ने संवेदनशील, अति संवेदनशील मतदान केन्द्रों पर विशेष निगरानी रखते हुए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, सीसीटीवी कैमरें, वीडियो ग्राफी आदि की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। पोलिंग पार्टी को प्रशिक्षण दिलाये जाने के समय अमिट स्याही सही आकार में लगाये जाने हेतु तथा पर्दानशी केन्द्रों पर महिलाकर्मी एवं महिला पुलिसकर्मी लगाये जाने के निर्देश दिये। मतदान में व्यवधान उत्पन्न करने वालों को चिह्नित करते हुए नियमानुसार निरोधात्मक कार्यवाही करने को कहा। पोलिंग पार्टी रवानगी के समय समस्त प्रपत्रों की उपलब्धता, पोलिंग पार्टी एवं निर्वाचन से संबंधित कर्मियों के लिए वाहनों की उपलब्धता आदि को भी समय से सुनिश्चित कराये जाने के निर्देश दिये। चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों को संबंधित आरओ/उप जिलाधिकारी/क्षेत्राधिकारियों के माध्यम से यह निर्देशित कराया जाये कि उनके द्वारा बनाये जाने वाले पोलिंग एजेन्ट स्वच्छ छवि के हों, उनके विरूद्ध कोई आपराधिक मामले दर्ज न हो। साथ ही अप्रत्याशित रूप से शराब की दुकानों की बिक्री घटने/बढ़ने पर सतर्क दृष्टि बनाये रखने के निर्देश दिये गये। साथ ही साथ विगत माहों में कारतूसों की बिक्री की सूचना लेते हुए उनका सत्यापन थाना स्तर से कराया जाये। सभी मतदान केन्द्रों पर संक्रमण की रोकथाम के लिए साबुन, बाल्टी, तोलिये की व्यवस्था हेतु बीएसए को निर्देशित किया गया। साथ ही मास्क, हैंड सेनेटाइजर, सोशल डिस्टेंसिंग आदि उपाय कराये जायें। इस मौके पर डीएम रविन्द्र कुमार, एसएसपी संतोष कुमार सिंह, सीडीओ अभिषेक पांडेय, एडीएम प्रशासन रवीन्द्र कुमार के अलावा संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें