फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज की खातिर विवाहिता का उत्पीड़न, दिया तीन तलाक़

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर क्षेत्र में विवाहिता का दहेज के लिए उत्पीड़न किया गया। पीड़िता से मारपीट करते हुए पति ने उसे तीन तलाक देकर ससुराल से निकाल दिया। पीड़िता ने पति समेत सात ससुरालीजनों को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। नगर पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। नगर के मोहल्ला धमैड़ा अड्डा क्षेत्र निवासी शाईस्ता पुत्री सलीम ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि कुछ वक्त पहले उसका निकाह बुलंदशहर के मोहल्ला इस्लामाबाद निवासी वसीम पुत्र मुनेश से हुआ था। निकाह में उसके परिजनों ने काफी दान-दहेज दिया, लेकिन ससुरालीजन उससे खुश नही थे। आए दिन दहेज के लिए उसका उत्पीड़न करने लगे। उसे तरह-तरह से प्रताड़ित किया जाता था। मारपीट एवं गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। बीते दिनों पति एवं अन्य ससुरालीजनों से उसे बुरी तरह मारापीटा। पति ने उसे तीन तलाक देकर ससुराल से निकाल दिया। नगर कोतवाली प्रभारी अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि मामले में पति वसीम, शमीम , समीना, मुनेश, समा, सबाना एवं सलाउद्दीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें