फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक-युवती ने एटीएम कार्ड बदलकर ठगे ३५ हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। वसुंधरा सेक्टर पांच स्थित ऑलिव काउंटी सोसायटी के पास एक निजी बैंक के एटीएम बूथ में युवक और युवती ने कार्ड बदलकर व्यक्ति के खाते से ३५ हजार रुपये निकाल लिए। पीडि़त एटीएम बूथ से रुपये निकालने गए थे। घर लौटने पर मोबाइल पर मेसेज आने पर पीडि़त को ठगी का पता चला।  पीडि़त ने इंदिरापुरम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस साइबर सेल की मदद से जांच में जुटी है। ऑलिव काउंटी सोसायटी वसुंधरा सेक्टर ५ में अरुण जैन रहते हैं। पुलिस को दी तहरीर में उन्होंने बताया कि वह पांच अप्रैल को घर के पास ही निजी बैंक के एटीएम बूथ से रुपये निकालने के लिए गए थे। छह अप्रैल को सुबह करीब पौने नौ बजे उनके मोबाइल पर मेसेज आए। मेसेज खोलकर देखा तो वह दंग रह गए। उनके खाते से रुपये निकल गए थे। उन्होंने अपना एटीएम कार्ड चेक किया तो वह बदला हुआ था। उन्होंने बैंक के कस्टमर केयर पर कॉल कर कार्ड ब्लॉक कराया। इसके बाद इंदिरापुरम थाने में तहरीर दी। पीडि़त का कहना है कि जब वह रुपये निकाल कर एटीएम बूथ से बाहर आने लगे। तभी वहां पर युवक और युवती ने उन्हें रोका। उन्होंने कहा कि आपकी ट्रांसजेक्शन अभी कैंसल नहीं हुई है। झांसे में लेकर एटीएम कार्ड दोबारा से मशीन में लगाने की बात कहकर बदल दिया। पीडि़त ने जांच कर कार्रवाई की मांग की है। एसएचओ इंदिरापुरम संजीव शर्मा ने बताया कि पीडि़त की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। साइबर सेल की मदद से मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें