फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निवर्तमान प्रधान और उसके पुत्र पर मारपीट और लूट का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। कोतवाली देहात के एक गांव के निवर्तमान प्रधान और उसके पुत्रों पर घर में घुसकर मारपीट व तोड़फोड़ करने और सोने की चेन लूटने की कोशिश करने का आरोप लगा है। कोतवाली पुलिस के कार्रवाई न करने पर पीड़िता ने एसएसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई है। जिस पर एसएसपी ने निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। नगर कोतवाली क्षेत्र के एसपी कंपाउंड निवासी पीड़िता हुमा फातिमा ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि बृहस्पतिवार को वह अपने पति के साथ ग्रेटर नोएडा से बुलंदशहर अपने घर आई थी। कंपाउड के मोड़ पर एक कार खड़ी हुई थी, जिसके चलते रास्ता बंद हो रहा था। इसकी शिकायत पुलिस में भी की गई। उस कार को पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में साइड में कर दिया गया। पुलिस के जाने के बाद कोतवाली देहात के एक गांव का निवर्तमान प्रधान अपने दो पुत्रों एवं 10-12 अन्य लोगों के साथ उनके घर पहुंचा और गाली-गलौच करते हुए धमकी दी। पुलिस को सूचना देने पर आरोपी चला गया, लेकिन कुछ देर बाद फिर से आया और घर में घुसकर उनके साथ मारपीट की और सामान तोड़ना-फोड़ना शुरू कर दिया। उसकी सोने की चेन भी लूटने की कोशिश की गई। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसके बावजूद पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है, जबकि निवर्तमान प्रधान और उसके पुत्रों से उनके परिवार को जानमाल का खतरा बना हुआ है। एसएसपी ने मामले में जांच कराकर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें