फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट करने पर चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बुगरासी। गांव घुघरावली निवासी एक किसान के साथ मारपीट करने के चार आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव घुंघरावली निवासी लोकेश ने दर्ज कराई गई रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि उसके पिता चंद्रभान माता कलमेश देवी खेत पर पानी लगा रहे थे। पानी लगाने को लेकर पड़ौसी मटरू गाली-गलौंच करने लगा। चंद्रभान ने मटरू को डांटते हुए भगा दिया। आरोप है कि नाराज मटरू अपने परिजनों पंकज, अनिल व पप्पू के साथ लोकेश के घर के बाहर लाठी-डंडे लेकर खड़ा हो गया। खेत से वापस लौट रहे चंद्रभान पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमला होता देख कमलेश देवी ने बचाने के लिए शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर चंद्रभान को बचाने के लिए उनके पुत्र लोकेश तथा नरेश आ गए। आरोप है कि आरेापियों ने चंद्रभान के साथ नरेश के साथ भी मारपीट की जिसमें दोनों घायल हो गए। आरोपियों पर जान से मारने की धमकी देकर भागने का भी आरोप है। पुलिस ने लोकेश की तहरीर पर मटरू पुत्र प्रभुदयाल, पंकज पुत्र मटरू, अनिल पुत्र राजेंद्र व पप्पू पुत्र खजान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें