फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर गर्भवती महिला पर हमले के आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बुगरासी। होली पर ठेली खड़ी करने के मामूली विवाद के बाद गर्भवती के पेट पर वार करने तथा गर्भवती महिला के पति पर चाकू से वार करने वाले चार आरोपियों के खिलाफ अब एसएसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मोहल्ला पड़ियोंवाला गर्भवती पीड़िता ने मोहल्ले के ही एक आरोपी पर आरोप लगाते हुए कहा है कि वह उसके घर के गेट पर अपनी ठेली खड़ी कर देता है जिससे निकलने में भारी दिक्कत होती है। मना करने के बाद भी आरोपी घर के आगे ही ठेली खड़ी करता रहा है। होली के दिन 29 मार्च की दोपहर भी ठेली के गेट पर खड़ा होने को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। पीड़िता का आरोप है कि जब गेट पर खड़ी ठेली को त्योहार के चलते हटाने को कहा तो आरोपी मारने की धमकी देने लगा। पीड़िता डरते हुए घर के अंदर चली गई।आरोप है कि दबंग आरोपी तीन परिजनों के साथ जबरन घर में चाकू, हॉकी व लाठी डंडों के साथ घुस गया। सात माह की गर्भवती मीनू के पेट पर वार किया गया। विरोध करने पर पीड़िता के पति पर चाकू से हमला कर दिया जिससे पीड़िता का पति घायल हो गया। पीड़िता की जेठानी को गलत तरीके से पकड़कर पीटने का भी आरोप है। पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर पीड़िता की शिकायत पर मोहल्ला पड़ियोंवाला निवासी चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। चैकी इंचार्ज सचिन कुमार ने बताया कि अभी चुनाव में लगे हुए हैं। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें