फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ किया ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण

विज्ञापन
ईवीएम हाउस का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिला निर्वाचन अधिकारी रविन्द्र कुमार ने तहसील सदर परिसर स्थित ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। बृहस्पतिवार को जिला निर्वाचन अधिकारी रविन्द्र कुमार सदर तहसील पहुंचे। सदर तहसील में बनाए गए ईवीएम वेयर हाउस का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी उनके साथ मौजूद रहे। फस्ट लेवल चैकिंग के बाद ईवीएम, वीवीपैट मशीन को संरक्षित करने के संबंध में भी उन्होंने जानकारी हासिल की। वेयर हाउस के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों के संबंध में जानकारी लेते हुए सीसीटीवी कैमरों का बैकअप रखने और समय-समय पर रिकार्डिंग चैक किए जाने के भी निर्देश दिए हैं। इस अवसर पर एडीएम प्रशासन रवीन्द्र कुमार, एसडीएम सदर सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें