फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति-पत्नी पर दबंगो ने किया जानलेवा हमला, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव हात्माबाद में कुछ लोगों ने रंजिश के चलते एक घर में घुसकर युवक और उसकी पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया। शोर मचाने पर आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित पक्ष ने आठ लोगों को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव हात्माबाद निवासी अबरार अहमद ने कोतवाली देहात में तहरीर देकर बताया कि गांव में ही उसका भतीजा अफसर अपनी पत्नी के साथ रहता है। गांव के कुछ लोग उससे रंजिश मानते हैं। बुधवार को आरोपियों द्वारा उसके भतीजे अफसर के घर में घुसकर गाली-गलौच करते हुए उसके साथ बुरी तरह मारपीट की। जब उसकी पत्नी उसे बचाने पहुंची तो उसके साथ भी मारपीट की गई। शोर मचाने पर लोगों को एकत्र होते देखकर आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। कोतवाली देहात पुलिस ने तहरीर के आधार पर गांव हात्माबाद निवासी इरफान, अकरम मुल्ला, शमसू कमर, अकरम, रजी, सौगात, शाहिल और खुर्जा निवासी रोहताश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें