फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी के साथ पिता ने किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
डिबाई। थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार दोपहर एक पिता ने घर में अकेली मौजूद अपनी नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। मां के घर लौटने पर पीड़िता ने वारदात की जानकारी दी। जिसके बाद उसकी मां ने थाने पर आरोपी पति के खिलाफ तहरीर देकर एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल जांच के लिए भेज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के गांव निवासी महिला मंगलवार शाम को थाने पर पहुंची, जहां उसने तहरीर देकर बताया कि वह मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करती है। जबकि, उसका पति खेती करता है और शराब पीने का आदी है। बताया मंगलवार को पीड़िता किसी काम से घर से बाहर गई हुई थी। घर पर उसकी 15 वर्षीय पुत्री अकेली मौजूद थी। दोपहर को जब वह अपने घर लौटी तो उसकी पुत्री बदहवास हालत में थी। पूछताछ करने पर उसने बताया की कुछ देर पूर्व पिता ने उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। साथ ही विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। इसके बाद आरोपी धमकी देकर फरार हो गया। मामले में पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। साथ ही किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। सीओ वंदना शर्मा ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी पप्पू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले को जांच पड़ताल की जा रही है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें