फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्मिक समय से पूरी करें मतदान की तैयारियां: डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सुरक्षित कराने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। डीएम रविन्द्र कुमार ने कलक्ट्रेट सभागार में विभिन्न कार्यों के प्रभारी अधिकारियों के साथ बैठक की और उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने मतदान की तैयारियां समय से पूरा करने के निर्देश भी दिए हैं। डीएम ने बताया कि आरओ, एआरओ की तैनाती कर दी गई है। जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती कर उन्हें प्रशिक्षण दिया गया है। साथ ही निर्वाचन कार्यों से संबंधित सभी व्यवस्थाओ को निर्धारित समय से पूरा करने को कहा है। नामांकन, पोलिंग पार्टी, मतपेटिका प्राप्ति स्थल, स्ट्रांग रूम, मतगणना स्थल पर साफ-सफाई, डस्टबिन, पेयजल, निर्बाध विद्युत आपूर्ति, बैरीकेटिंग, सीसीटीवी आदि व्यवस्थाओं को पूरा करने के निर्देश दिए हैं। निर्वाचन में लगाए गए कर्मियों को निर्वाचन के संबंध में प्रशिक्षण दिलाए जाने के साथ ही 45 वर्ष से अधिक की आयु के सभी कर्मियों को कोविड वैक्सीन लगवाने को कहा है। निर्वाचन में वाहनों की समय से उपलब्ध कराने के निर्देश प्रभारी अधिकारी को दिए। उन्होंने उप जिलाधिकारियों को निर्वाचन में आदर्श आचार संहिता का पालन कराने के निर्देश दिए। उल्लंघन करने वाले के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए। निर्वाचन में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के तहत एक जगह भीड़ एकत्रित न होने दें। मास्क, हैंड सेनेटाइजर, सोशल डिस्टेंसिग, थर्मल स्केनिंग आदि नियमों का पालन कराया जाए। बैठक में एडीएम प्रशासन रवींद्र कुमार सहित निर्वाचन कार्यों से संबंधित प्रभारी अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें