फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थिति में फंदे से लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवक का शव मंगलवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका हुआ मिला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। वारदात के बाद से परिजनों का बुरा हाल है। कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला साठा निवासी अमित (26) पुत्र सुभाष कुमार ट्रक ड्राइवर था। उसके पिता ने बताया कि अन्य दिनों की तरह सोमवार शाम को अमित घर आया और खाना खा कर अपने कमरे में चला गया। इसके बाद परिवार के अन्य सदस्य भी सो गए। सुबह करीब आठ बजे तक जब अमित कमरे से नहीं निकला तो कमरे की तरफ जाकर बेटे को आवाज लगाई। अमित ने जवाब न दिया तो परिजनों ने खिड़की से झांक कर देखा। कमरे में उसका शव चुन्नी के फंदे से पंखे से लटका हुआ था। इस मंजर को देख परिजनों की चीख निकल गई। दौड़ कर परिवार के अन्य सदस्य व आसपास के लोग भी आ गए। सूचना मिलने पर कुछ ही देर में कोतवाली नगर पुलिस भी पहुंच गई। जिसके बाद पुलिस ने शव को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता ने बताया कि अमित का किसी से भी कोई विवाद नहीं था। रात भी अच्छे ढंग से खाना खाया था। नगर कोतवाल अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नही हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें