फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति ने बिना तलाक कर ली दूसरी शादी, अब किया जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला देवीपुरा निवासी विवाहिता को उसके ससुरालीजनों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर प्रताड़ित किया। साथ ही आरोपियों ने उस पर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। आरोप है कि उसके पति ने उसे बिना तलाक दिए दूसरी शादी कर ली है। मामले में पीड़िता ने आरोपी ससुरालीजनों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।  नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला देवीपुरा निवासी रश्मि ने सोमवार को एसएसपी को शिकायती पत्र सौंपा। जिसमें  उन्होंने बताया कि उसकी शादी करीब चार वर्ष पूर्व जहांगीराबाद थाना क्षेत्र निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी में मायके पक्ष ने हैसियत से अधिक दान दहेज भी दिया था। लेकिन, ससुरालीजन शादी में मिले दहेज से खुश नहीं थे। वह दहेज में कार व नगदी की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर उसका उत्पीडऩ किया जा रहा था। आरोप है कि बीते दिनों आरोपी ससुरालीजनों ने उसके साथ जमकर मारपीट की और गला दबाकर हत्या की भी कोशिश की। इसके बाद आरोपी ससुरालीजनों ने उसे घर से निकाल दिया। मायके पक्ष के द्वारा कई बार समझाने के बावजूद आरोपी अपनी मांगो पर डटे रहे। आरोप है कि उसके पति ने उसे बिना तलाक दिए ही दूसरा विवाह कर लिया है। पीडि़ता की शिकायत पर एसएसपी ने थाना पुलिस को जांच पड़ताल कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें