फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारोपी भाजपा नेता का शस्त्र लाइसेंस निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भूड़ निवासी नीरज कुमार की हत्या के आरोपी महेश कुमार के शस्त्र लाइसेंस को डीएम ने एसएसपी की आख्या पर निरस्त कर दिया है। भूड़ निवासी नीरज कुमार पुत्र ब्रह्म सिंह की 27 जुलाई 2020 को हत्या कर दी गई थी। जिसका शव 29 जुलाई को वलीपुरा नहर से बरामद हुआ था। नीरज की पत्नी गुंजन वर्मा ने डीएम व एसएसपी को पत्र देकर शस्त्र लाइसेंस के निरस्तीकरण की मांग की थी। एसएसपी की आख्या पर जिला मजिस्ट्रेट रविन्द्र कुमार ने तमाम साक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए महेश कुमार निवासी नजीमपुरा भूड़ के रिवॉल्वर के लाइसेंस को तत्काल प्रभाव से निरस्त किया है। साथ ही कोतवाली प्रभारी निरीक्ष को निर्देश दिए हैं कि शस्त्र व शस्त्र लाइसेंस थाने में जमा न हों तो उसे तत्काल थाने पर जमा कराकर उसका नियमानुसार निस्तारण करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें