फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिनों से लोगों को मिल रहा गंदा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
चार दिनों से लोगों को मिल रहा गंदा पानी - गंदे पानी के सप्लाई की वजह से लोग बोतल बंद पानी पर हुए निर्भर - स्थानीय लोगों ने की सोशल मीडिया पर शिकायत माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। पिछले कई दिनों से शालीमार गार्डन एक्सटेंशन-1 में लगातार गंदा पानी पहुंच रहा है। नगर निगम की ओर से सप्लाई किए जा रहे पानी में बदबू आ रही है। स्थानीय लोग इस मामले की शिकायत कई बार जलकल विभाग एवं नगर निगम से कर चुके हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो पा रही। अब लोगों ने ट्विटर पर इसकी शिकायत करना शुरू कर दिया है। स्थानीय निवासी शोभित माथुर का कहना है कि पिछले तीन-चार दिनों से लगातार मटमैला पानी मिल रहा है। जिसका प्रयोग दैनिक कार्यों में भी नहीं हो सकता। इस मामले की शिकायत कई बार की जा चुकी है लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। विभागों में शिकायत की सुनवाई न होने से नाराज लोगों ने अब सोशल मीडिया पर शिकायत उठाना शुरू कर दिया है। पानी की समस्या को लेकर स्थानीय लोगों ने ट्विटर पर शिकायत की है। नगर निगम के अधिकारियों को कटघरे में खड़े करते हुए लोग लगातार सवाल उठा रहे हैं। शालीमार गार्डन के जय दीक्षित ने बताया कि अधिकारियों को बार-बार शिकायत की जाती है लेकिन नतीजा हर बार सिफर रहता है। आए दिन पाइलाइन में लीकेज की वजह से गंदा पानी घरों में पहुंचता है जो किसी लायक नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें