फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगो ने घर मे घुसकर किया जानलेवा हमला, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र में धमैड़ा रोड स्थित अन्ने वाली गली में कुछ लोगों ने एक घर में घुसकर मारपीट की और पीड़ित पक्ष को जान से मारने की धमकी दी। मामले में तीन नामजद एवं अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। धमैड़ा रोड अन्ने वाली गली निवासी मोहम्मद शहीद पुत्र मोहम्मद अली ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसके पड़ौस में चांद पुत्र सद्दीक से मोहल्ले के ही कुछ लोग रंजिश मानते हैं। आरोप है कि 29 मार्च की रात को आरोपी पक्ष के कुछ लोग पड़ौसी चांद के घर में घुस आए और उसके साथ गाली-गलौच करते हुए बुरी तरह मारपीट की। पीड़ित को जान से मारने की धमकी भी दी गई। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। नगर कोतवाली प्रभारी अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर खालिद पुत्र सगीर, दानिश, बिलाल एवं दो-तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें