फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला में शुक्रवार देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव फंदे से लटका मिला। बताया गया कि युवक ने घरेलू कलह में आत्महत्या की है। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया और बिना पोस्टमार्टम के ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया है। वारदात के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। कोतवाली नगर क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी व्यापारी के 25 वर्षीय पुत्र ने शुक्रवार रात 10 बजे अपने बेडरूम में जाकर फंदे से लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। कुछ देर तक जब परिजनों को बेटे के कमरे में किसी भी तरह की हलचल न लगी तो उसे आवाज लगाई। इस पर भी युवक ने जवाब नहीं दिया। युवक की मां कमरे की ओर गई तो दरवाजा अंदर से बंद था। खिड़की से झांक कर देखा तो उनकी चीख निकल गई। बेटा फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। चीख सुनकर परिवार के अन्य सदस्य व पड़ोसी भी आ गए। सूचना मिलने पर नगर कोतवाल अखिलेश कुमार त्रिपाठी भी टीम के साथ पहुंचे। लेकिन, तब तक परिजन शव को फंदे से उतार चुके थे। बताया गया कि, किसी बात को लेकर युवक का परिवार में विवाद हो गया था। इंस्पेक्टर ने बताया कि, परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया और न ही एफआईआर दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें