फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविल और डिस्ट्रिक्ट बार में मनाई गई होली, खूब उड़ा गुलाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। होली के रंगों से सराबोर होकर लोग एक दूसरे को त्येाहार की बधाई दे रहे हैं। शुक्रवार को सिविल बार सभागार में महिला अधिवक्ताओं ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया। इसमें महिला अधिवक्ताओं ने न्यायिक महिला अधिकारियों संग होली खेली। रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुित देकर धमाल मचाया। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला जज की पत्नी पूनम विश्वेश, विशिष्ट अतिथि न्यायिक अधिकारी पल्लवी अग्रवाल, राशि तोमर, इंदिरा सिंह, सोनिका चौधरी, दीप्ति आदि ने किया। उन्होंने होली पर्व की महत्वता पर प्रकाश डाला। कहा कि रंगों के इस त्योहार पर सभी को आपसी गिले-शिकवे भुला देने चाहिए। आपसी सौहार्द बनाकर रंगों से सराबोर हाेना चाहिए। महिला अधिवक्ताओं ने अंताक्षरी, कविता प्रस्तुत कर रंग जमाया। डांस करके समा बांधा। आयोजन में रेखा शर्मा, निशा शर्मा, गौरी चौधरी, ऊषा शर्मा, रिंकी, प्रवेश, अनुकृति आदि महिला अधिवक्ताओं का सहयोग रहा। वहीं, डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन ने भी होली मिलन समारोह मनाया। इसमें रंगारंग कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। मुख्य अतिथि जिला जज डा. अजय कृष्ण विश्वेश, न्यायिक अधिकारियों और अधिवक्ताओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। बार अध्यक्ष गजेंद्र कुमार रघुवंशी और महासचिव मनोज कुमार शर्मा ने कहा कि प्रेमपूर्वक त्योहार मनाने का संदेश दिया। इस मौके पर यतेंद्र पाल सिंह तोमर, विकास चौधरी, नरेंद्र नागर, मुकेश राघव, गौरव कुमार शर्मा, कुलजीत यादव, राजवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें