नारनौल। रंजिशन सरसों की फसल में आग लगाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
बनिहाड़ी निवासी प्रवीण कुमार ने दो एकड़ में सरसों की खेती की हुई है। शुक्रवार को सरसों की कटाई कर रहा था। तभी वहां रामबीर उर्फ राज रामपुरी (रेवाड़ी) दोपहर करीब एक बजे बाइक पर आया। आरोपी जान से मारने की कोशिश की और सरसों की खली में माचिस की तिल्ली लगाकर भाग गया। इससे सरसों की फसल जलकर राख हो गई। शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। प्रवीण का कहना हैं कि रामबीर पिछले कुछ दिनों से मेरे घर के बाहर चक्कर काट रहा था। पांच फरवरी को मेरी पत्नी का बहकाकर अंधविश्वास तांत्रिक तरीकों से अपनी बातों में फंसाकर ले गया था। बाद में पत्नी वापस आ गई थी। इसके बाद रामबीर फोन पर मेरी पत्नी को ब्लैकमेल करके धमका रहा था की पैसे दे वरना फोटो इंटरनेट पर वायरल कर दूंगा। 26 मार्च को सरसों जलाकर अपनी धमकी को अंजाम दिया।