फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर मे घुसकर दंपति पर किया हमला, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर कोतवाली के चांदपुर क्षेत्र में कुछ लोगों ने कहासुनी के बाद एक घर में घुसकर दंपति से मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। पीड़ित पक्ष के शोर मचाने पर आरोपी धमकी देकर फरार हो गए। मामले में पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। चांदपुर दुर्गा भारत गैस एजेंसी के निकट रहने वाले सुरेश चंद ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि बुधवार को उनके पुत्र ललित और पुत्रवधु गायत्री का पड़ोस में रहने वाले दूसरे पक्ष के लोगों से विवाद हो गया था। इसके चलते उक्त लोगों ने एकत्र होकर उनके घर में घुसकर पुत्र ललित, पुत्रवधु गायत्री के साथ मारपीट की, जिससे वह घायल हो गए। शोर मचाने पर लोगों के एकत्र होने पर आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। घायलों का अस्पताल में उपचार कराया गया है। नगर पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी जयपाल, उमेश, शीलू, राजवती और उषा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली प्रभारी अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें