फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी कर्मचारियों पर हमला करने के मामले में तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र में बीते दिनों अवैध निर्माण रोकने पर सरकारी कर्मचारियों पर हमला करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक किसी को पकड़ा नही जा सका है। विकास प्राधिकरण के अवर अभियंता राकेश राघव ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि 25 दिसंबर 2020 को देवीपुरा क्षेत्र में अमर हेयर ड्रेसर के सामने भवन रोड पर कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से निर्माण कार्य किया जा रहा था। इस सूचना पर सरकारी कर्मचारियों को मौके पर भेजा गया। आरोपी पक्ष द्वारा हमला करते हुए सरकारी कर्मचारियों के साथ गाली-गलौच की गई और सरकारी कार्य में बाधा डाली गई। मामले में अब जांच रिपोर्ट के आधार पर तहरीर दी गई है। नगर पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी देवी प्रसाद बंसल, नरेश और राजेश निवासी देवीपुरा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। नगर कोतवाली प्रभारी अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि मामले में जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें