फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीडीटी के चेयरमैन ने पत्नी के साथ लगवाया कोरोना का टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीडीटी के चेयरमैन ने पत्नी के साथ लगवाया कोरोना का टीका - यशोदा अस्पताल में सुबह टीका लगवाने पहुंचे सीबीडीटी के चेयरमैन माई सिटी रिपोर्टर  साहिबाबाद। कौशांबी स्थित यशोदा अस्पताल में रविवार को सीबीडीटी के चेयरमैन पीसी मोदी और उनकी पत्नी पूनम मोदी ने कोरोना का टीका लगवाया। टीका लगवाने के बाद दोनों ने प्रसन्नता जाहिर की।  सुबह सीबीडीटी के चेयरमैन पीसी मोदी और उनकी पत्नी पूनम मोदी कोरोना का टीका लगवाने पहुंचे। पीसी मोदी  को सिस्टर मैरी ने टीका लगाया एवं उनकी पत्नी को सिस्टर जूली ने टीका लगाया।  टीका लगवा कर दोनों ने बताया कि उन्हें टीका लगाकर विशेष प्रसन्नता हो रही है क्योंकि दोनों ही कोरोना से संक्रमित हुए थे और यशोदा हॉस्पिटल कौशांबी में ही भर्ती थे। उन्होंने देश के नागरिकों को संदेश दिया कि उन्होंने अपनी जिम्मेदारी पूरी कर दी है।अब अन्य लोग भी टीका लगवा कर देश एवं समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी पूरी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें