वैशाली सेक्टर -6 की ग्रीन बेल्ट में चला सफाई अभियान
- वैशाली-वसुंधरा टीम के सदस्यों ने साढ़े तीन घंटे से अधिक समय चलाया अभियान
माई सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद। वैशाली सेक्टर - 6 की ग्रीन बेल्ट में रविवार को वैशाली - वसुंधरा टीम ने सफाई अभियान चलाया। इसमें टीम के सदस्यों ने पौधरोपण से पहले जगह - जगह फैली गंदगी को इकट्ठा कर वहां सफाई की। अभियान के दौरान सदस्यों ने वर्ष 2021 में दो हजार पौधों का रोपण करने का लक्ष्य तय किया है।स्थानीय लोग काफी समय से ग्रीन बेल्ट में सफाई की मांग कर रहे थे।
वैशाली-वसुंधरा टीम के सदस्य नंद सिंह नेगी ने बताया कि सेक्टर-6 की ग्रीन बेल्ट को सुंदर और हरा-भरा बनाने के लिए टीम ने बीड़ा उठाया है। कई महीनों से टीम के लोग यहां साफ - सफाई कर पौधरोपण कर चुके हैं। मगर आरोप है कि वाहन चालक और पैदल राहगीर कूड़ा डालकर गंदगी फैला देते हैं। जिससे आए दिन लोगों को गंदगी व बदबू झेलनी पड़ती है। इसकी शिकायत नगर निगम में कई बार की जा चुकी है। मगर निगम की तरफ से समय-समय पर सफाई नहीं की जाती। जिसका खामियाजा स्थानीय लोगों को भुगतना पड़ता है। एनके नेगी के मुताबिक, वैशाली सेक्टर 6 ग्रीन बेल्ट में सफाई अभियान के दौरान बहुत बड़े हिस्से से बिल्डिंग वेस्ट मटेरियल, कूड़े और प्लास्टिक का निस्तारण कर नए पौधे लगाए गए। जिसमें कई तरह के फूल, औषधि वाले पौधे भी हैं। टीम के सदस्यों ने इनकी देखभाल का संकल्प भी लिया हुआ है। इस दौरान कौशल शर्मा, मिथिलेश कुमार, दीप दानी, वीरेंद्र राणा, पुष्कर रावत, प्रवीण, अमर झा, मयंक, प्रणव आदि मौजूद रहे।
------------------------------
सुमित कुमार