फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक के खाते से निकाले दस हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। साहिबाबाद के शालीमार गार्डन एक्सटेंशन एक निवासी युवक के चालू खाते से शातिर ठगों ने दस हजार रुपये निकाल लिए। दो बार में शातिरों ने ठगी को अंजाम दिया। पीडि़त ने साहिबाबाद थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस रिपोर्टदर्ज कर मामले की जांच कर रही है। गुंजन सेठी शालीमार गार्डन एक्सटेंशन एक में परिवार के साथ रहते हैं। उनका एक निजी बैंक में चालू खाता है। उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके  मोबाइल पर दो मेसेज आए। मेसेज खोलकर देखा तो उनके खाते से दस हजार रुपये निकल गए थे। उन्होंने जांच की तो उनका एटीएम कार्ड उन्हीं के पास में था। आनन फानन में उन्होंने बैंक के कस्टमर केयर पर कॉल कर कार्ड ब्लॉक कराया। इसके बाद साहिबाबाद थाने में शिकायत दी। एसएचओ साहिबाबाद विष्णु कौशिक ने बताया कि पीडि़त की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच साइबर सेल की मदद से की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें