फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो महीने तक बिना प्रधान के चलेगी कंडेला खाप

विज्ञापन
कंडेला खाप के प्रधान के चुनाव को लेकर जानकारी देते पंचायत के अध्यक्ष ईश्वर सिंह लोहचब। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
जींद । प्रदेश की सबसे पुरानी और प्रभावशाली खापों में से एक कंडेला खाप का अगले 2 महीने तक कोई भी प्रधान नहीं रहेगा। इसको लेकर कंडेला गांव स्थित खाप के ऐतिहासिक चबूतरे पर रविवार को खाप के सभी 28 गांवों के लोगों की पंचायत हुई। पंचायत में प्रतिनिधियों ने कहा कि खाप के पूर्व प्रधान टेकराम कंडेला पहले ही अपने पद से त्यागपत्र दे चुके हैं और बाद में बनाए गए प्रधान ओमप्रकाश ने भी त्यागपत्र दे दिया है। ऐसे में अब नया प्रधान बनाने के लिए गांवों में सहमति बनाई जाएगी। इसके बाद ही नए प्रधान का नाम तय होगा। इसे लेकर 2 माह का समय लिया गया है। गौरतलब है कि एक सप्ताह पहले कंडेला गांव के लोगों ने पंचायत कर टेकराम कंडेला को खाप के प्रधान पद से हटा दिया था । इसके बाद ओमप्रकाश को खाप का प्रधान बनाया गया था। हालांकि खाप के कुछ लोग इस प्रकार से प्रधान बदलने की प्रक्रिया को सही नहीं ठहराया था। इसको लेकर रविवार को खाप की कंडेला गांव स्थित चबूतरे पर पंचायत हुई, जिसमें कुछ लोगों ने यह भी तर्क दिया कि प्रधान का पद खाली नहीं होना चाहिए। ऐसे में पूर्व प्रधानों में से किसी एक को ही अगली प्रक्रिया तक प्रधान मनोनीत किया जाए, लेकिन पंचायत ने इसे नहीं माना।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें