फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य विभाग की टीम ने छापेमारी कर भरे खाद्य पदार्थों के सैम्पल

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। होली का त्योहार नजदीक आते ही खाद्य विभाग की टीम ने मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया है। टीम ने नहर स्तिथ तीन ढाबो पर छापेमारी कर विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। वहीं नगर क्षेत्र में भी कुछ दुकानों से भी एक-एक नमूने लिए। जिनको जांच के लिए लैब में भेज दिया गया है। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी कुंवर मनोज कुमार ने बताया कि नहर क्षेत्र स्थित ढाबों और नगर स्थित कुछ दुकानों पर मिलावट की शिकायत लंबे समय से मिल रही थी। होली का त्योहार भी नजदीक है, इसलिए बृहस्पतिवार शाम को कार्रवाई की गई। टीम ने नहर स्थित तीन ढाबों से दाल, पनीर समेत विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। इसके बाद टीम ने नगर क्षेत्र में भी कुछ दुकानों पर छापेमारी कर नमूने लिए हैं। फिलहाल ये नमूने लेकर जांच के लिए लैब में भेज दिए गए है। डीओ राज कुमार गुप्ता ने बताया कि सभी नमूने जांच के लिए भेज दिए है। जांच में जो रिपोर्ट आएगी उसके आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। बताया कि अभी छापेमारी लगातार जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें