माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। सरदार जस्सासिह रामगढिया का विजय दिवस और धीमान ब्राह्मण समाज कल्याण सभा गाजियाबाद का दसवां स्थापना दिवस समारोह मनाया गया। विश्वकर्मा समाज ने बादशाह शाह आलम को पराजित कर लाल किले पर अपना झंडा फहराने वाले महाराजा जस्सासिह रामगढिया सरदार जस्सासिह अहलूवालिया तथा सरदार बघेल सिंह को नमन करते हुए उनका विजय दिवस मनाया। इस मौके पर सभी वक्ताओं ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। इसके अलावा धीमान ब्राह्मण समाज कल्याण सभा गाजियाबाद का दसवां स्थापना दिवस भी मनाया गया। पदाधिकारियों ने इस दस साल में कराये गये सामाजिक कार्यो पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर जांगिड ब्राह्मण महासभा के महासचिव चन्द्रपाल भारद्वाज, राजू पांचाल, आदित्य धीमान, बिजेन्द्र धीमान, यशपाल धीमान, नित्यानन्द वशिष्ठ, अम्बरीष धीमान, ओपी शर्मा, प्रदीप सोलंकी, मनोज शर्मा, बबिता धीमान, मोनिका धीमान, अशोक धीमान, डा नरेन्द्र शर्मा, दयानंद भारद्वाज आदि मौजूद रहे।