फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। शक्तिखंड चार निवासी युवक की बाइक में अज्ञात वाहन ने साहिबाबाद के भोपुरा कट के पास टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका दोस्त घायल हो गया। घायल युवक का दिल्ली के अस्पताल में इलाज चल रहा है। परिजनों ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ साहिबाबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शक्तिखंड चार स्थित श्मशान घाट के सामने झुग्गी में केवल किशोर परिवार केसाथ रहते हैं। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका बेटा सोनू उर्फ हिमांशु २४ अपने दोस्त इरफान के साथ बाइक निजी काम से भोपुरा जा रहा था। रास्ते में भोपुरा कट से पहले किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में सोनू की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि इरफान घायल हो गया। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को गाजियाबाद के एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों को हादसे की जानकारी बृहस्पतिवार को हुई। परिजनों ने साहिबाबाद थाने में तहरीर दी है। एसएचओ साहिबाबाद विष्णु कौशिक ने बताया कि पीडि़त परिजनों की तहरीर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें