महिलाओं के प्रति बढ़ रहे अपराध पर करहेड़ा में निकाला कैंडल मार्च
- समाजवादी महिला सभा के नेतृत्व में महिलाओं ने निकाला मार्च
माई सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद। वार्ड नंबर 45 न्यू करहेड़ा कॉलोनी स्थित शिव मंदिर के सामने समाजवादी महिला सभा व क्षेत्रीय महिलाओं ने कानपुर में नाबालिग लड़की के साथ हुए दुष्कर्म व महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध के खिलाफ राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्य राज देवी चौधरी एवं सपा महिला सभा महानगर अध्यक्ष किरण कालिया के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाल अपना विरोध जताया।
कानपुर में हुई निंदनीय घटना के लिए सरकार के खिलाफ महिलाओं ने जमकर नारेबाजी की। कैंडल मार्च के दौरान महिलाओं ने कहा कि उत्तर प्रदेश में महिलाओं के लिए असुरक्षित माहौल बन गया है । महिलाओं और लड़कियों का घर से बाहर निकलना दुर्लभ हो गया है। कैंडल मार्च निकालने में मुख्य रूप से अंजू वैद्य, इंदिरा देवी, कुंता देवी, सरिता, अमेरिकन सैफी, हरबती बढ़ाना, सुमन देवी, पूजा पहाड़ी, सिमरन आदि शामिल रहीं।