हनी शौकिन की धुरंधर बल्लेबाजी से यंग फ्रेंड्स क्लब को मिली बड़ी जीत
- बॉलर मयंक ने भी चार विकेट लेकर टीम को लड़खड़ा दिया
माई सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद। मोहन मिकिंस ग्राउंड पर बृहस्पतिवार को यंग फ्रेंड्स क्लब और हरि सिंह एकेडमी के बीच क्रिकेट मुकाबला हुआ। टॉस जीतकर यग फ्रेंड्स क्लब ने आठ विकेट के नुकसान पर 249 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हरि सिंह के बल्लेबाज महज 87 रन के स्कोर पर सिमट गए। उसे यंग फ्रेंड्स के खिलाफ मुकाबले में 162 रन से करारी शिकस्त मिली। विजेता टीम के हनी शौकिन को नाबाद 97 रन की पारी के लिए स्पोर्टसन मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी दी गई।
ऑल इंडिया श्रीराजपति मिश्रा क्रिकेट टूर्नामेंट में यंग फ्रेंड्स क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम से हनी शौकिन ने 97 रन की नाबाद पारी खेली। सूर्यांश ने 52 रन और अमोग 40 रन खाते में जोड़ सके। टीम ने इनकी बदौलत निर्धारित 40 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर टीम ने 249 रन बनाकर चुनौतीपूर्ण लक्ष्य दिया। गेंदबाज हर्षित चौधरी ने 20 रन देकर चार विकेट झटकी और शुभम यादव को तीन विकटें प्राप्त हुईं। हरि सिंंह एकेडमी से शाश्वत कोहली ने पांच चौक्कों की मदद से सर्वाधिक 33 रन बनाए। गेंदबाज मयंक ने 26 रन पर चार विकेट और सिकंदर को सात देकर रन दो विकेट की सफलता मिली। दोनों ने टीम को महज 87 रन के स्कोर पर रोक दिया। यंग फ्रेंड्स क्लब के 162 रन से मैच जीत लिया और हनी शौकिन को स्पोर्टसन मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया गया।
---------------------------
सुमित कुमार