बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक फैक्टरी में कुछ लोगों द्वारा घुसकर तोड़फोड़ की गई और फैक्ट्री मालिक के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी गई। नगर पुलिस ने चार नामजद समेत पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। साथ ही मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।
नगर कोतवाली में मोहल्ला नरसलघाट निवासी जावेद अख्तर पुत्र हाजी फजले आलम ने तहरीर देकर बताया है कि दूसरे पक्ष के परिवार के लोग उनसे विवाद मानते हैं। गत 6 मार्च की दोपहर को उनकी फैक्ट्री में दूसरे पक्ष के आरोपी मोहम्मद असलम, मोहम्मद अदनान और मोहम्मद जुनैद निवासी मोहल्ला भूड़ डाकखाने वाली गली और आफताब निवासी चौक बाजार व एक अन्य अज्ञात व्यक्ति घुस आए। इन लोगों द्वारा उनके साथ गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। इसके अलावा फैक्टरी में सामान को भी तोड़फोड़ दिया गया। शोर शराबा होने पर अन्य लोगों को आता है देख आरोपी हत्या की धमकी देकर भाग निकले। नगर कोतवाल अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि दोनों पक्षों में विवाद चल रहा है। तहरीर के आधार पर चार नामजद समेत पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है, जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।