फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को दिया तीन तलाक

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर क्षेत्र निवासी एक विवाहिता को उसके पति ने दहेज की मांग पूरी न होने पर मारपीट कर तीन तलाक दे दिया। पीड़िता ने ससुर पर छेड़छाड़ करने और गला दबाकर हत्या की कोशिश करने का भी आरोप लगाया है। मामले में एसएसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई गई है। नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी पीड़ित विवाहिता ने बताया कि अक्तूबर 2019 में उसका निकाह दिल्ली निवासी एक युवक से हुआ था। निकाह में उसके पिता ने नगदी समेत सोने-चांदी के जेवरात और अन्य दान-दहेज दिया था, लेकिन ससुरालीजन उससे संतुष्ट नहीं थे और दहेज में तीन लाख रुपये की मांग कर रहे थे। मांगे पूरी न होने पर उसका उत्पीड़न किया जा रहा था। मायके पक्ष के लोगों ने कई बार ससुरालीजनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन उनकी मांग बनी रही। पीड़िता ने बताया कि गत फरवरी माह में ससुर ने उसे अकेला देखकर कमरे में घुसकर छेड़छाड़ की। उसके विरोध करने पर मारपीट करते हुए गला दबाकर जान से मारने की कोशिश भी की गई। बाद में उसने अपने पति के घर लौटने पर घटना की जानकारी दी, जिस पर पति ने उस पर ही आरोप लगाते हुए मारपीट कर तीन तलाक दे दिया। इसके बाद से वह अपने मायके में ही रह रही है। पीड़िता ने पति, ससुर समेत चार ससुरालीजनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी ने नगर पुलिस को जांच कर उचित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें