फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे में नौकरी दिलवाने के नाम पर ठगे चार लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के दो युवकों को रेलवे में नौकरी लगवाने का झांसा देकर उनके परिचितों ने ही चार लाख रुपये की ठगी कर ली। कई माह तक नौकरी न लगने पर पीड़ितों ने रुपये वापस मांगे तो उनसे अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित युवकों ने एसएसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई है। नगर के भूड़ क्षेत्र निवासी सचिन और राहुल सिंह ने एसएसपी को शिकायती पत्र भेजकर बताया कि उनके घर पर साहिबाबाद क्षेत्र के एक दंपति समेत तीन लोगों का आना-जाना लगा रहता था। दिसंबर 2019 में तीनों आरोपियों ने उनके परिजनों को झांसा दिया कि उनकी रेलवे में उच्च अधिकारियों से जान-पहचान हैं और वह उनकी चतुर्थ श्रेणी के पद पर नौकरी लगवा देंगे। इसकी एवज में पांच-पांच लाख रुपये की मांग की गई। दोनों युवकों के परिजनों ने आरोपियों की बातों में आकर दो-दो लाख रुपये एडवांस दे दिए, जबकि शेष रकम नौकरी लगने के बाद देना तय हुआ। पीड़ित युवकों के अनुसार इसके बाद आरोपियों द्वारा जल्द नौकरी लगने का आश्वासन दिया जाता रहा। लॉकडाउन की अवधि के बाद आरोपियों द्वारा कॉल तक रिसीव करना बंद कर दिया गया। बीते दिनों साहिबाबाद जाकर आरोपियों से रुपये वापस मांगे तो उनके द्वारा अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित युवकों ने एसएसपी से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें