फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेठ और नंदोई ने विवाहिता से की छेड़छाड़, एसएसपी से लगाई गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक विवाहिता के साथ उसके जेठ और नंदोई ने छेड़छाड़ की और विरोध करने पर मारपीट कर हत्या की धमकी दी। पीड़िता ने एसएसपी को शिकायती पत्र भेजकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। एसएसपी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी पीड़ित विवाहिता ने सोमवार को एसएसपी को शिकायती पत्र भेजकर बताया कि करीब दो साल पहले उसकी शादी हरियाणा के फरीदाबाद क्षेत्र निवासी एक युवक से हुई थी। शादी में उसके परिजनों ने पर्याप्त दान-दहेज दिया था, लेकिन ससुरालीजन उक्त दहेज से संतुष्ट नहीं थे और दहेज में कार की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर पीड़िता का उत्पीड़न करना शुरू कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि कुछ दिन पहले जेठ ने उसके साथ छेड़छाड़ की। उसका शोर सुनकर नंदोई मौके पर पहुंच गए और नंदोई ने भी उससे अभद्रता करते हुए छेड़छाड़ की। उसके विरोध करने पर मारपीट करते हुए जान से मार देने की धमकी दी गई। बाद में ससुरालीजनों से शिकायत की तो उल्टा आरोपियों ने उसपर ही आरोप लगाते हुए मारपीट कर ससुराल से निकाल दिया गया। पीड़िता ने एसएसपी से पति, जेठ, नंदोई समेत सात ससुरालीजनों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। एसएसपी ने पीड़िता को निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें